रामगढ़, मार्च 20 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा भुरकुंडा के नए भवन के उद्घाटन को लेकर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। इसके दूसरे दिन बुधवार को गुरुद्वारा में गुरुग्रंथ साहेब का पाठ शुरू हुआ, जो 48 घंटे तक चलेगा। यहां पाठ जमशेदपुर से आए भाई धीरज सिंह, भाई रंजीत सिंह, भाई हरभजन सिंह, भाई तरसेन सिंह और भाई दिलदार सिंह कर रहे हैं। इसका समापन 21 मार्च की सुबह 9 बजे होगा। इसके बाद गुरुद्वारा के नए भवन का विधिवत उद्घाटन होना है। इससे पूर्व भुरकुंडा थाना मैदान में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस धार्मिक समागम में नानकसर वाले संत बाबा लक्खा सिंह, कार सेवा अमृतसर भूरी वाले संत बाबा काश्मीर सिंह और श्रीहरि मंदिर पटना साहेब के अध्यक्ष भाई जगजोत सिंह जैसे प्रमुख संत एवं धार्मिक गुरु शामिल होंगे। कार्यक्रम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.