रामगढ़, मार्च 24 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा क्षेत्र विकास मंच की बैठक सोमवार को भुरकुंडा पंचायत भवन में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता टिकेश्वर महतो ने और संचालन महेश्वर साहू ने किया। इसमें वक्ताओं ने एकजुट होकर भुरकुंडा को प्रखंड बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि भुरकुंडा की आबादी और पंचायतों की संख्या को देखते हुए यह क्षेत्र प्रखंड का दर्जा पाने के लिए पूरी तरह योग्य है। वक्ताओं ने केंद्रीय विद्यालय की पुनर्स्थापना की भी जोरदार मांग की और कहा कि इसके लिए भुरकुंडा में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि चिन्हित न करना मानव संसाधन विभाग की इच्छाशक्ति की कमी का परिणाम है। इसके साथ ही, बैठक में भुरकुंडा में स्वास्थ्य संसाधन, तकनीकी शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी चर्चा की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.