बरेली, सितम्बर 11 -- फरीदपुर। भुता इलाके के एक गांव में धर्म विशेष का दबंग 16 वर्षीय किशोरी को गली से अगवा कर ले गया। रात भर घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह परिजन को जानकारी हुई तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ आरोपी के घर को घेर लिया और उसकी पकड़कर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। परिजन के मुताबिक किशोरी मंगलवार शाम घर के बाहर गली में जा रही थी। आरोपी हिरोज खां ने उसे पीछे से दबोच लिया और मुंह दबाकर अपने घर में ले गया। काफी देर तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवारवालों ने खोजबीन शुरू की। कई घंटे खोजने के बाद पता चला कि हिरोज नाम का युवक उसे उठाकर अपने घर ले गया है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे परिजन के साथ तमाम ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे। उन्होंने घर को चारों तरफ से घेर लिया। लो...