बरेली, जनवरी 17 -- फरीदपुर/भुता। भुता इलाके के एक गांव घर में अकेली सो रही किशोरी को दबोचकर दबंग ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी फरार है। भुता थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। सुबह करीब चार बजे किशोरी की मां पशुशाला में पशुओं को चारा डालने गई थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक घर में घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मां घर आई तो किशोरी ने उसे आपबीती बताई। शुक्रवार सुबह किशोरी के पिता घर पहुंचे। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गांव के सौरभ के खिलाफ दुष्कर्म के आर...