सीतामढ़ी, जुलाई 7 -- सोनबरसा । भुतही पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार की शाम एनएच 22 पर लावारिस हालत में खड़ी हरियाणा नंबर एक चार पहिया वाहन से 75 किलो गांजा बरामद किया। गांजा लाल रंग के पैकेटों में बंद कर गाड़ी के अंदर छिपाया गया था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एएसआई पंचमणि कुमार के नेतृत्व में भुतही थाना की पुलिस टीम एनएच-22 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सोनबरसा की ओर से सीतामढ़ी की तरफ जा रही एक संदिग्ध गाड़ी सड़क किनारे खड़ी दिखी। पुलिस की गाड़ी को देखते ही उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें लाल रंग के कई पैकेट बरामद हुए, इनमें 75 किलो गांजा रखा हुआ था। पुलिस का कहना है कि तस्कर गांजे की बड़ी खेप लेकर सीतामढ़ी की ओर जा रहे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.