बरेली, दिसम्बर 27 -- कोहरे के चलते लगातार ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को आला हजरत एक्सप्रेस छह घंटा देरी से गई। रात को आने वाली यह ट्रेन सुबह 5:15 बजे जंक्शन पहुंची। यहां से दोपहर 12:35 बजे रवाना हुई। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराकर यात्रा को रद् किया। शुक्रवार को मुंबई-बरेली फ्लाइट भी 24 मिनट देरी से आई। रेलवे अधिकारियों ने बताया आला हजरत एक्सप्रेस (14321) दिल्ली से ही अपने निर्धारित समय पर नहीं चली। यह ट्रेन रात को 9:35 बजे बरेली जंक्शन पहुंचती है। शुक्रवार की सुबह को 5:15 बजे आई। यहां से सुबह 6:35 बजे बरेली से जाने का समय है। मरम्मत, साफ-सफाई कार्य के चलते यह ट्रेन 12:35 बजे रवाना हुई। जिसके चलते तमाम यात्रियों ने रेलवे में ऑनलाइन शिकायत की और काफी लोगों ने टिकट कैंसिल करा दिये। 12203 गरीबरथ एक...