मुंगेर, जनवरी 6 -- मुंगेर, एक संवाददाता। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमालपुर प्रखंड अंतर्गत पाटम में स्थित सत्संग आश्रम, में महर्षि मेंही के अनुयायी भुजंगी दास की 104वीं जयंती अमृत महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जा रही है। महोत्सव की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। इसके उपरांत सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संत-महात्माओं ने भुजंगी दास के जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को लेकर सत्संग मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जिससे पारिवारिक माहौल बना रहा। सत्संग कार्यक्रम के समाप...