बगहा, मई 24 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। पैक्सों द्वारा बिहार राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति किए गए गेहूं का भुगतान नहीं होने से खरीदारी बाधित हो गई है। इसके कारण किसान बिचौलियों के हाथों गेहूं बेचने को विवश हैं। 2 सप्ताह के बाद भी गेहूं का भुगतान नहीं हो सका है। हालांकि पश्चिमी चंपारण जिले में 3 लाख क्विंटल के आसपास गेहूं का उत्पादन हुआ है। जिसके विरुद्ध मात्र पांच पैक्सो द्वारा 440 क्विंटल गेहूं की खरीदारी हुई है। इसका भी भुगतान एसएफसी द्वारा नहीं किया जा रहा है। कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने इस संबंध में सहकारिता मंत्री समेत जिले के बरिय अधिकारियों को पत्र भेज कर शीघ्र भुगतान करने का आग्रह किया है। संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि समय से भुगतान नहीं होने के कारण जिले में गेहूं की खरीदारी को गति नहीं मिल रही है। समय से भुगता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.