लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ की सुरक्षा पर बड़ा संकट 1,000 कैमरों की लाइव फीडिंग बंद लखनऊ। प्रमुख संवाददाता राजधानी को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के दावों को बड़ा झटका लगा है। लखनऊ सेफ सिटी परियोजना के तहत शहर पर नजर रखने वाले 1,000 आधुनिक सर्विलांस कैमरों की लाइव वीडियो फुटेज और रिकॉर्डिंग पूरी तरह से बंद हो गई है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इंटीग्रेटेड स्मार्ट कंट्रोल रूम अब लगभग ठप पड़ गया है, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे नजर आ रही है। भुगतान के विवाद में बंद हुई तीसरी आंख यह संकट लखनऊ स्मार्ट सिटी और प्रोजेक्ट की देखरेख करने वाली कंपनी एलाइड डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड के बीच भुगतान को लेकर पैदा हुआ है। कंपनी द्वारा प्रमुख सचिव गृह को भेजे पत्र के अनुसार, अप्रैल 2024 से जनवरी 2026 तक के परिचालन व्यय का भुगतान नहीं किया गया है। लगभ...