मिर्जापुर, फरवरी 27 -- अदलहाट,हिन्दुस्तान संवाद महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के लोग शिव भक्ति में डूबे रहे। भुईली स्थित शिव मंदिरपर महाशिवरात्रि से दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में क्षेत्र के अलावा आसपास के हजारों की संख्या में भक्त पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक,दुग्धाभिषेक किया। पहले दिन पुरुष भक्त तो दूसरे दिन का मेला महिलाओं को समर्पित रहता है। इसी तरह कोलना गांव के दक्षिण भारतीय शैली के ऐतिहासिक राम मंदिर प्रांगण में शिव की आराधना करने के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ का भक्तों ने जलाभिषेक कर आरती उतरी। क्षेत्र नहीं नहीं दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यही नहीं मंदिर की दीवारों पर उत्कृर्ण भगवान विष्णु के चौबीसों आवतारों की कलाकृतियों को भक्तों ने निहार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.