जमशेदपुर, जनवरी 16 -- भुइयांडीह एवं बागुनहातु में टुसू मेले की धूम रही। इस दौरान लोक-संस्कृति छटा देखने को मिली। विधायक पूर्णिमा दास साहू ने मां टुसू को नमन कर पूजा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बस्ती की महिलाओं को साड़ी तथा पुरुषों को वस्त्र, चूड़ा, गुड़, पीठा, तिलकुट आदि का वितरण किया। शुक्रवार को टुसू विसर्जन किया जाएगा। उधर, बागुनहातु स्थित एआरजी आदिवासी रुतुई गुड़ाई मैदान में बऊरी समाज के तत्वावधान में टुसू मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेतृत्व बऊरी समाज के अध्यक्ष अरमान बाउरी ने किया। मेले में क्षेत्र के विभिन्न समाजों के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। टुसू मेला के माध्यम से आदिवासी एवं लोक संस्कृति देखने को मिली। पारंपरिक गीत, नृत्य और सांस्कृति...