कौशाम्बी, फरवरी 1 -- कड़ा ब्लॉक के कंथुवा गांव स्थित भुइंया बाबा आश्रम में माघी पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर रविवार सुबह धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आश्रम के महंत रामगिरी महाराज के नेतृत्व में साधु-संतों एवं ग्रामीणों ने मां गंगा, भगवान भोलेनाथ एवं बजरंग बली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना व आरती की। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा-अर्चना के बाद आश्रम परिसर में साधु-संतों द्वारा भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में झूमते नजर आए। सुबह लगभग 11 बजे के बाद आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कंथुवा गांव सहित आस पास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां गंगा व भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना कर अपने घर-परिवार की सुख-समृद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.