औरैया, दिसम्बर 29 -- गांव दोवामाफी स्थित श्री दुर्बाषा ऋषि की समाधि स्थल पर अगहन मास की पूर्णिमा से एक माह तक लगने वाला पारंपरिक मेला इस वर्ष भीषण सर्दी की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। सोमवार को भी ठंड के चलते ग्रामीणों ने मेले में पहुंचने से परहेज किया, जिससे पूरा मेला सूना पड़ा रहा। मेले में लगे झूले पूरे दिन बंद रहे और गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। दूर-दराज से आए दुकानदारों ने बताया कि मेले के अब केवल पांच दिन शेष रह गए हैं, जबकि हर साल समापन के दिनों में भारी भीड़ उमड़ती थी। इस बार सर्दी अधिक होने के कारण ग्रामीण नहीं पहुंच रहे, जिससे दुकानदारों का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। प्रसाद और मिठाई की दुकान लगाए दुकानदार रामगोपाल ने बताया कि सोमवार को सुबह से शाम तक महज चार-पांच सौ श्रद्धालु ही दर्शन के लिए पहुंचे, जबकि सामान्य दिनों में हजारो...