बस्ती, जनवरी 15 -- बस्ती, निज संवाददाता।भीषण शीतलहर के चलते लोगों की आम दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। रविवार को बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड पड़ी। आलम यह रहा कि अधिकतर लोगों ने घरों ही दुबके रहने में भलाई समझी। रविवार का दिन होने के कारण सरकारी दफ्तर, स्कूल आदि बंद रहे। जिससे कंपकपाने वाली ठंड में घरों से बाहर नहीं निकलना पड़ा। घरों से निकलने पर लोगों ने खुद को ऊनी कपड़ों से पूरी तरह लैस करके रखा। हल्के कोहरे संग हुई सुबह के बाद दिनभर धुंध छाई रही। घने बादलों के बीच सूर्य देवता का दर्शन लगातार दूसरे दिन रविवार को भी नहीं हुआ। सुबह से शाम तक पछुआ हवाओं के चलने से भीषण गलन पड़ी। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं घरों में भी रूम हीटर व ब्लोअर से ठंड से लोग बचते नजर आए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर घर में अल...