जहानाबाद, अप्रैल 24 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में इन दिनों भीषण लू और गर्मी का प्रकोप बना हुआ है।सुबह आठ बजे के बाद से ही धूप तेज हो जाती है। गर्मी के बीच ही किसानों को खेती का काम करना पड़ रहा है। इन दिनों गेहूं की कटनी और दौनी का काम हो रहा है। गर्मी के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि गर्मी के कारण काम काम हो पा रहा है। क्योंकि सुबह से ही धूप और लू का प्रकोप हो जा रहा है। शाम 4:30 बजे तक लू का प्रकोप बना रहता है। तेज पछुआ हवा के कारण दौनी मे भी परेशानी हो रही है। तेज हवा में गेहूं का भूसा उड जाता है। किसान अंशु पंडित ने बताया कि इन दोनों गेहूं काटने का समय है आमतौर पर इतना गर्मी और लू नहीं रहता था। अप्रैल महीने के बाद इतनी गर्मी आती थी। गर्मी के बीच काम करने में बड़ी परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.