फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर के बाईपास रोड पर शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ था।ट्रक चालक ने जिस तरह से दो बाइक सवारों क ो कुचल दिया था उसको देखकर हर कोई हैरान था। दोनों युवकों की मौत से परिवारों में चीत्कार मचा हुआ है। परिजनों का करुण क्रंदन देखकर हर आंख नम हो गयी। शहर क्षेत्र से सटे खारबंदी कुइयांबूट गांव निवासी हरीश कुमार और आरमपुर गांव निवासी सुखेश शाक्य की रात में ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी थी। जबकि इनके साथी महेंद्र प्रताप घायल हुये थे जिनका लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुखेश और हरीश की मौत से दोनों परिवार टूट गये हैं। परिजनों का करुण क्रंदन देख हर आंख नम हो रही है। सुखेश स्टेशन पर पल्लेदारी का काम करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं।पत्नी क ो परिवार के लोग ढांढस बंधा रहे थे। भाई राजेश ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.