गंगापार, जनवरी 3 -- पौष पूर्णिमा इस बार पिछले वर्ष की तरह श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं रही। इक्का-दुक्का श्रद्धालु स्नान को पहुंचे। सिरसा गंगाघाट पर सबह सात बजे से ही सड़क के दोनों ओर घाटियों व गरीब तबके के लोगों ने अपना स्थान बना लिया था,लेकिन स्नानार्थियों की भीड़ कम पहुंचने से चादर बिछाकर अन्न दान लेने वाले घाटिए, दोपहर दो बजे तक बैठे रहे, इसके बाद घर को लौट गए। गंगाघाट सही न होने व चारों तरफ व्याप्त गंदगी से जो श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे थे, वह मुंह सिकोड़ कर किसी तरह आसपास के गंगा तट पर स्नान कर लौट गए। उधर स्वामी पगलानंद आश्रम गंगाघाट पर पुरुष श्रद्धालुओं की संख्या कम रही, जबकि दूर-दराज से पहुंची महिलाओं ने स्नान कर बाबा कुटेश्वर नाथ का दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। गंगा घाट सिरसा पर किसी प्रकार की अनहोनी घटना न हो इसे देखते हुए चौकी प्रभार...