अररिया, जनवरी 5 -- भरगामा। निज संवाददाता भीषण ठंड से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। खासकर झुग्गी झोपडी मे रहनेवाले गरीब गुरूवे के लिए ठंड ने मुश्किलें बढ़ा दी है। हालाकि ठंड से हर तबका बेहाल है। बीते चार दिन पहले दिन मे थोडी देर के लिए धूप निकलने से लोग राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन पिछले तीन दिनों से बेतहाशा ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस बीच सोमवार को दिनभर घने कोहरे की वजह से लोग बहुत मुश्किल में रहे। इधर ठंड की वजह से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के झुग्गी झोपड़ी मे रहने वाले हजारो लोगों को समझ मे नही आ रहा है कि ठंड अगर और लंबा खिंच जाए तो उनलोगो के समझ रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। क्योंकि बीते तीन दिनो से सूर्य दिनभर बादलों मे छिपी रह रही है। वही खासकर सोमवार को ठंड के आतंक ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया। सुबह कुहासा ...