मुंगेर, दिसम्बर 30 -- मुंगेर, एक संवाददाता। कड़ाके की ठंड में सोमवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मुंगेर द्वारा 175 जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों को कंबल वितरित किया। मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त अजीत सिंह एवं नेट्रोडेम एकेडमी की प्रिंसिपल सिस्टर सोनिया के हाथों जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। इस दौरान शहर के कई प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी रही। रेडक्रास के सचिव देव प्रकाश ने बताया कि सभी जरूरतमंदों को हमने सम्मान पूर्वक बुलाया, सबसे पहले उन्हें चाय पिलाई फिर सभी को एक एक कम्बल दिया। देव प्रकाश ने बताया कि सभी प्राइवेट स्कूल के चतुर्थ वर्गीय कर्मी व रसौये को चयनित कर उन्हें कंबल दिया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के चेयरमैन डॉ सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार, कार्यकारिणी सदस्य संतोष अग्रवाल, रविशंकर प्रसाद, अनिल सधवानी, अंकित जालान आदि मौजूद ...