खगडि़या, दिसम्बर 23 -- चौथम। एक प्रतिनिधि इन दिनों एकाएक भीषण ठंड से आमलोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार को भी पछुआ हवा के कारण ठंड से लोग ठिठुरते दिखे। इस बीच चौथम अंचल प्रशासन द्वारा अंचल क्षेत्र के विभिन्न आठ सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था की गई है। सीओ रवि राज ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न आठ चौक चौराहों पर सरकारी स्तर से अलाव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि और कुछ जगहों पर जरूरत के हिसाब से अलाव की व्यवस्था जल्द की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्तर से अलाव जलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.