गया, अक्टूबर 13 -- विधानसभा चुनाव का नामांकन सोमवार से शुरू हुआ। 20 अक्टूबर तक चलने वाले नामांकन को लेकर सोमवार से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदल गई। कई मार्गों पर बड़े वाहनों की इंट्री पर सुबह 10 बजे के बाद से शाम 5 बजे तक रोक रही है। इस कारण गया शहर के कई प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम लगता रहा। ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी रही। चुनाव के साथ ही दीपावली को लेकर बढ़ी भीड़ के कारण जाम की स्थिति और विकराल रही है। भीषण जाम में सैकड़ों गाड़ियां रेंगती रहीं। महज 200 मीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से ऊपर का वक्त लगा है। कई मार्गों पर वाहन सवार दो घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। जाम में सबसे ज्यादा फजीहत निजी स्कूलों के बच्चोंको हुई। दोपहर छुट्टी के बाद स्कूली बसें और ऑटो जाम में फंस गए। बच्चे जाम में फंसकर कराहते नजर आए। आम लोगों के साथ अधिकारियों का भी भीषण ज...