हाजीपुर, मार्च 24 -- हाजीपुर,कार्यालय संवाददाता। पिछले पांच दिनों से शहर में रोजाना लग रहे भीषण जाम से शहरवासी परेशान हैं। जाम के कारण सड़कों चलना कष्टकर बना हुआ है। उत्तर बिहार के लोगों को सड़क मार्ग से कनेक्ट करने वाली एनएच-22 पर हर दिन जाम लग जा रहा है। राहगीर और गाड़ियां घंटों जाम में फंसी रह जा रही हैं। लोग समय पर कोर्ट, कचहरी, ऑफिस और अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। जाम में फंसे कई लोगों की ट्रेनें छूट गईं। गांधी सेतु जाम रहने के कारण का प्रभाव शहर की सभी मुख्य सड़कों पर रहा। सुबह से ही एनएच 22 जाम रहा। वहीं गांधी सेतु और एनएच जाम रहने के कारण बस और छोटी गाड़ियां शहर की सड़कों से होकर निकलने लगी। कुछ घंटों में शहर की सड़कें भी जाम हो गई। लोग जाम में फंस गए। जाम के कारण राहगीरों को घंटों सड़क पर फंसा रहना पड़ा। रविवार को निजी वाहन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.