मधुबनी, मई 30 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जिले में भीषण गर्मी से जन जीवन बेहाल हो गया है। सुबह में तेज धूप निकलने से घरों से निकला मुश्किल हो रहा है। दो दिनों की गर्मी में एसी,पंखा और कूलर की बिक्री बढ़ गयी है। शहर से गांव तक बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। रात से बिजली आंख मिचौली कर रही है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गयी है। गर्मी से स्कूली बच्चों की सबसे अधिक परेशानी देखी जा रही है। दोपहर में स्कूल से घर जाने में लू लगने का डर बना रहता है। धूप ऐसी की दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा रहा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग छाता एवं पेड़ का सहारा ले रहे हैं। बाजार में कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, गन्ना के जूस व सिकंजी की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। गर्मी से राहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.