कन्नौज, जून 9 -- कन्नौज। जून का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे ही मौसम का पारा भी तेज़ी से चढ़ता जा रहा है। रविवार को शहर भीषण गर्मी की चपेट में रहा। दोपहर होते-होते सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। शहर की आम तौर पर चहल-पहल से भरी रहने वाली सड़कें दोपहर में वीरान दिखीं। दुकानों के शटर बंद रहे और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। दोपहर के समय गर्म हवाओं के थपेड़े इस कदर तेज थे कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया। ई रिक्शा चालकों, ठेला विक्रेताओं और दिहाड़ी मजदूरों की परेशानी साफ झलक रही थी। स्थानीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी के प्रकोप में और वृद्धि की चेतावनी दी है। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.