शामली, जून 9 -- भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कुछ दिन पहले हुई बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई थी वही शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अचानक तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। उसम भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। ऐसे में बिजली कटौती और लो वोल्टेज ने भी लोगों का दम निकाल रखा है। गत कुछ दिन पहले मौसम में हुए परिवर्तन से बारिश जिलेभर मंे बारिश हुई थी। जिससे मौसम सुहावना होने के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी को निजात मिल सकी थी। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस रह गया था, लेकिन पिछले तीन दिनों शुक्रवार, शनिवार और रविवार को एक बार फिर उसम भरी गर्मी से लोगों को खासा परेशान किया। मौसम का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। अचान...