लखीसराय, जून 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर में पारा लगातार 39 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। प्रचंड धूप और तपती हवाओं के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। दोपहर बाद लोग घरों में दुबक जाते हैं। आवश्यक कार्यों को छोड़कर लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय थोड़ी हलचल रहती है, लेकिन जैसे-जैसे धूप तेज होती है, बाजार, मुख्य सड़कें और गलियां वीरान हो जाती हैं। एक बार फिर उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उमस के कारण लोग सारा दिन अधिक गर्मी महसूस करते रहे.। गर्मी बढ़ते ही लोग इससे निबटने के उपाय भी ढूंढ रहे है। दुकानदारों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.