दरभंगा, मई 12 -- दरभंगा/सिंहवाड़ा। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सुबह 10 बजे के बाद ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। बदन झुलसाने वाली धूप के कारण एनएच 27 समेत अन्य सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसर जाता है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए बादलों की आवाजाही से लोगों को लगा कि कुछ राहत मिलने वाली है, पर फिर से तेज धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया। आलम यह था कि लोगों को घर में भी पंखे के नीचे राहत नहीं मिल रही थी। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों को एसी-कूलर का सहारा लेना पड़ा। वहीं, कामकाजी लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेषज्ञों ने शुक्रवार तक ऐसी ही स्थिति रहने की आशंका जतायी है। चिलचिलाती धूप एवं बढ़ रही तपिश के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.