सिद्धार्थ, जून 4 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। जिले में हर रोज गर्मी के बढ़ते ग्राफ ने अमाजन का जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। गर्मी के चलते लोग सफर करने से बच रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा कोरोनाकाल की याद ताजा कर जा रहा है जब इक्का दुक्का वाहन ही गुजरा करते थे। तपती दोपहरी में सूरज की तपिश कहर बरपा रही है। सुबह से तापमान हाई हो जाता है। सुबह से गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। इस कारण लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह जैसे जैसे दिन परवान चढ़ा वैसे वैसे लोगों का हाल बेहाल हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर आमजन की आवाजाही कम हो गई। बाजारों में चहल पहल कम दिखी। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में कैद हो गए। इस कारण एक बजे से तीन बजे के बीच कर्फ्यू जैसे हालात नजर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.