साहिबगंज, जून 15 -- साहिबगंज। जिले में विभिन्न क्षमता के करीब 52 ट्रांसफार्मर खराब हैं। इनमें से अधिकतर ग्रामीण विद्युतीकरण के दौरान कई साल पहले लगे ट्रांसफार्मर हैं। इन ट्रांसफार्मरों को बदलने की कवायद विद्युत बोर्ड की ओर से जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिला के शहर व गांवों में विभिन्न पावर के करीब 5537 से अधिक ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसी से लोगों के घर, दुकान आदि में बिजली आपूर्ति होती है। जिला में करीब 21 पावर सबस्टेशन हैं। इनमें उच्च क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर लगे हैं। दरअसल, जिला इन दिनों भीषण उमसभरी गर्मी की चपेट में है। अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली की खपत भी बढ़ी है। इससे अधिकांश बिजली ट्रांसफर्मर पर क्षमता से अधिक लोड बढ़ जाता है। आज के समय लोग घरों, दुकान, कार्यालय में एसी, कूलर, पंखा खूब चलाते हैं। इस कारण भीषण गर्मी के कारण ट्रांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.