अमरोहा, अप्रैल 25 -- भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। कूलर-पंखे की हवा में भी राहत नहीं मिल रही है। दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। सड़क और बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गुरुवार को जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गर्म हवा के थपेड़ों ने भी खूब झुलसाया। जिले में बीते कई दिन से गर्मी के तेवर तल्ख बने हैं। तापमान लगातार बढ़ रहा है। कूलर-पंखों की हवा में भी राहत नहीं मिल पा रही है। परेशान लोग गर्मी से बचाव के लिए घरों में ही कैद रहने के लिए मजबूर हैं। गलियों और मुख्य मार्गों से लेकर हाईवे तक पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। वहीं गुरुवार को जिले का अधिक्तम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। अगले कुछ दिन और गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। भी...