बिजनौर, जून 14 -- बिजनौर। कई दिन से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने राहत दी। तेज हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान भी 13 डिग्री तक लुढ़क गया। जिले में 48.6 एमएम बारिश हुई। गुरुवार रात तक भीषण गर्मी से लोगों का बुराहाल था। शुक्रवार सुबह से ही सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। सुबह करीब 9 बजे तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई। वहीं, नजीबाबाद और आसपास क्षेत्रों में सुबह करीब 2 घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर पानी भर गया। इसके अलावा किरतपुर, शेरकोट, नूरपुर, कोतवाली देहात, धामपुर, स्योहारा आदि क्षेत्रों में भी राहत की फुहारें बरसीं। जिससे कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से बेहाल जानवर और पक्षी भी खुले आसमान में सकून लेते नजर आए। दूसरी तरफ किसान भी बारिश को शुभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.