उरई, अप्रैल 30 -- जालौन। गर्मी के मौसम में लोगों को गला तर करने के लिए शीतल जल नहीं मिल पा रहा है। राहगीरों व दुकानदारों के लिए शीतल जल के लिए वाटर कूलर लगाये गये हैं। लेकिन वाटर कूलर गर्म पानी दे रहे हैं। तहसील के दोनों दरवाजों के बीच तहसील बाउन्ड्री से लगा हुआ, देवनगर चौराहे पर चुर्खी रोड, दीनदयाल उपाध्याय चौराहे में राहगीरों के लिए गर्मी के मौसम में शीतल पेय जल के लिए वाटर कूलर लगाया गया है। गर्मी के मौसम के शुरू होने के बाद भी इसे ठीक नहीं कराया गया है। पिछले वर्ष से वाटर कूलर खराब पड़ा है किन्तु नगर पालिका ने इसे ठीक कराने की सुध नहीं ली।गर्मी को शुरू हुए एक माह से ज्यादा का समय बीत चुका है किन्तु जिम्मेदारों ने अभी तक खराब वाटरकूलर ठीक नहीं कराये हैं। वाटर कूलर खराब होने के कारण तथा सार्वजनिक प्याऊ शुरू न होने के कारण लोगों को निशुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.