हरिद्वार, जून 27 -- हरिद्वार। धर्मनगरी में शुक्रवार को लोग गर्मी से परेशान रहे। सुबह से शाम तक तपती धूप में लोगों के पसीने निकल गए। साथ ही पूरा दिन लोग उमस से बेहाल रहे। वहीं शुक्रवार को बढ़ती गर्मी के बीच अधिकतम तापमान में आधे डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद शाम और रात को गर्मी का अहसास बढ़ गया। इस दौरान गर्मी और उमस से लोगों को जूझना पड़ा। दिन में लोग धूप की तपिश और बढ़ती गर्मी से परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.