महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मई महीने की कड़ी धूप ने बहुत कुछ प्रभावित कर दिया है। धूप के कारण बस अड्डे पर बड़े शहरों के गिने-चुने यात्री ही पहुंच रहे हैं। कमाई घटने का खामियाजा रोडवेज विभाग के अधिकारियों को झेलनी पड़ रही है। बड़े शहरों के लिए यात्रियों के नहीं निकलने पर खेती-बाड़ी का हवाला देकर कई रोडवेज चालक छुट्टी पर भी चले गए। महराजगंज डिपो के बेड़े में रोडवेज की 63 बसें शामिल है। जिसमें एक दर्जन से अधिक अनुबंधित बसें भी शामिल है। जनपद मुख्यालय स्थित बस अड्डे से लोकल मार्गों के साथ बड़े शहरों के लिए भी सीधी बस सेवा है। ऐसे में हर दिन हजारों लोगों का आना-जाना नगर के बस अड्डे से होता है। पर मई महीने की तेज धूप में लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई। बड़े शहरों में छोटी-बड़ी नौकरी कर रहे महराजगंज के लोग धूप में निकलना बंद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.