संभल, मई 17 -- जनपद में भीषण गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बीते तीन-चार दिनों से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्य की तपिश इतनी तीव्र हो जाती है कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी दोपहर के समय चहल-पहल थम जाती है। शाम को बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। अगले चार पांच दिन तापमान कम होता नहीं दिख रहा है। जनपद में मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार की भोर में बादल छाये रहे, लेकिन जैसे ही सूरज निकला तो गर्मी बढ़ गई। सूरज की तपिश से तापमान बढ़ने लगा। दिन में तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। तापमान इतना बढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.