मैनपुरी, जून 9 -- भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है। पूर्वानुमान के तहत सोमवार को पारा और चढ़ गया। सुबह से ही आसमान से आग बरसी। आसमानी अंगारों से बदन झुलस रहा था। लोग कह रहे थे कि हाय गर्मी, उफ गर्मी, कैसे कटेंगे ये दिन। तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। अधिकतम 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर लोगों में गर्मी की चर्चा बना रही। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते नजर आए। जनपद में भीषण गर्मी पड़ रही है। मई माह में कई बार मौसम बदला। आंधी, बारिश के चलते तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं पहुंचा था। जिससे अधिक गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा था। लेकिन जून माह में पिछले तीन दिनों से गर्मी दिन व दिन रिकार्ड तोड़ रही है। शनिवार से भीषण गर्मी जारी है। रविवार के बाद सोमवार को गर्मी ने खूब सताया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.