धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बीते एक हफ्ते से भीषण गर्मी झेल रहे धनबाद के लोगों को शनिवार से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 26 अप्रैल से गर्मी से राहत की संभावना जताई है। शनिवार से मौसम बदलेगा। तेज आंधी चलेगी और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। धनबाद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार करते हुए 41 डिग्री तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी का असर स्कूली बच्चों पर सबसे अधिक पड़ा है। गुरुवार को जगजीवन नगर स्थित सरकारी विद्यालय के बच्चे के नाक से खून निकलने लगा और वह बेहोश होकर गिर गया। गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया है। गर्मी की वजह से न दिन में चैन और न रात में सुकुन मिल रहा है। लोगों को अब बस बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को पूरे झारखंड में बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने के बाद ही अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.