मुख्य संवाददाता, मार्च 5 -- Bihar Weather Heat Wave Aler: बिहार में मौसम जल्द ही आसमान से आग बरसाने वाला है। होली के बाद राज्य भर के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी, जिससे भीषण गर्मी की स्थिति बनेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने मार्च महीने के अंत में ही हीट वेव के आसार जता दिए हैं। कुछ जिलों में अधिकतम तापमान का आंकड़ा 36 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। पछुआ हवाओं के प्रचंड प्रवाह से राज्य के दक्षिण पश्चिमी भाग के 4 जिलों में तापमान में असामान्य बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि अभी एक हफ्ते तक तापमान के नियंत्रित रहने के आसार हैं। होली पर्व के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी की स्थिति बनेगी। इस महीने के अंत तक बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर एवं आसपास के एक-दो जिलों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.