हरिद्वार, जून 11 -- धर्मनगरी में गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन में भीषण गर्मी, धूप की तपिश और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही है। शाम और रात को भी गर्मी लोगों के पसीने निकाल रही है। बुधवार को तपती गर्मी के बीच न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। बुधवार को बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.