रांची, जून 13 -- Jharkhand Weather: मानसून की देरी से झारखंड में उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी है। राज्य के पश्चिमी-उत्तरी भाग के पलामू और आसपास के जिलों में तापमान में उछाल के चलते इन स्थानों पर उमस से लोग परेशान हैं। गुरुवार को पलामू में अधिकतम तापमान 40 तो न्यूनतम 29.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने चार दिन बाद मौसम बदलने की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। हालात ये हैं कि इन जिलों में दिन से लेकर रात तक गर्मी बेचैन किए हुए हैं। वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। रांची समेत राज्य में आंशिक बादल और कड़ी धूप के कारण अभी अगले 4 दिन तक राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच है। पश्चिम बंगाल और उससे सटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.