गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा, हिटी। उमस भरी भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यह स्थिति पिछले सोमवार को बनी हुई है। सुबह 7 बजे से ही तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं। दोपहर में तीखी धूप के कारण दिक्कतें और बढ़ गई हैं। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के चलते हर तबका परेशान दिखा। सदर अस्पताल से लेकर सुदूरवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गयी है। गुरुवार को सदर अस्पताल में 345 लोग इलाज कराने के लिए निबंधन कराया। उसमें सबसे ज्यादा फीवर, डायरिया, सर्दी खांसी, शरीर दर्द के मरीज शामिल थे। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में सेहत के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। आंधी व बूंदाबांद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.