शाहजहांपुर, अप्रैल 23 -- जहां एक ओर सरकार शिक्षा पर इतना रुपया खर्च कर रही है। वहीं दूसरी ओर विभाग बच्चों के बैठने और खाना खाने की जगह तक मुहैया करा पा रहा है। कही बच्चे पेड़ों की छांव में पढ़ाई कर रहे तो कहीं बच्चे धूप में बैठकर खाना खाने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक मामला भावलखेड़ा ब्लाक की ग्राम पंचायत बल्लियां के प्राथमिक विद्यालय मठिया कालोनी में हुआ, जहां पर मंगलवार को बच्चे चिलचिलाती धूप में बैठकर खाना खाने के लिए मजबूर दिखे। गर्मी में बच्चे धूप में बैठकर खाना खा रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, जब स्कूल की प्रधानाचार्य से इस पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब जगह ही नहीं है तो क्या करें। उन्होंने सारी गलती विभाग और प्रधान के सिर डाल दी। सोशल मीडिया पर मंगलवार को रोजा की मठिया कालोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय मठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.