अयोध्या, दिसम्बर 12 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता।इस मौसम में शुक्रवार को पहली बार भीषण कोहरे ने अपना रंग दिखाया। हवाई, व सड़क परिवहन सीधे तौर पर प्रभावित रहे। दो उड़ानें खराब मौसम की भेंट चढ़ गईं। अहमदाबाद से अयोध्या आने वाली फ्लाइट तो बेहद कम दृश्यता के चलते हवाई अड्डे पर तय समय से लैंड ही नहीं कर पाई। सुबह साढे 8 बजे लैंड करने वाली स्पाइस जेट की इस फ्लाइट को दिल्ली डाइवर्ट किया गया। बाद में दृश्यता ठीक होने के बाद तय समय से साढ़े तीन घंटे देरी से अयोध्या एयरपोर्ट पर वह लैंड कर पाई। इस फ्लाइट में सवार 114 यात्री परेशान रहे। वहीं स्पाइस जेट की इस उड़ान के देरी से चलने के चलते इसी एयरलाइंस की मुंबई से शाम साढे चार बजे अयोध्या आने वाली फ्लाइट शाम साढे सात बजे पहुंच पाई। मुंबई से आने वाले 176 यात्री भी मौसम की इस बेरुखी के चलते परेशान हुए। यह...