बांका, जनवरी 22 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना क्षेत्र के चिलकावर-असोता पंचायत के गोपालपुर गांव में बुधवार को दिन के दो बजे घटी भीषण आगलगी की घटना में करीब 30 बीघा खेत का धान का पुआल जल कर नष्ट हो गया। आगलगी के घटना का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि ग्रामीणों के अनुसार धूम्रपान करने वाले किसी अज्ञात ने सिगरेट पीकर पुआल के समीप ही जलती हुई सिगरेट फेंक दिया होगा, जिससे आगलगी की घटना घटी होगी। बताया जा रहा है कि गोपालपुर गांव के बलराम साह के करीब 30 बीघा खेत में लगे धान का पुआल था, जिसमें अलग-अलग इनके खेत को बटाईदार के रूप में कार्य करने वाले जितेंद्र शर्मा, कपिल साह, राजा शर्मा, मनशोख शर्मा, टुनटुन शर्मा, निरंजन कुमार साह व शोभा देवी का भी पुआल का टाल था। आगलगी की घटना में रैयत किसान बलराम साह के साथ ही गैर रैयत किसानों के पुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.