नई दिल्ली, जून 6 -- अयोध्या के राम मंदिर में 5 जून को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंचे थे। लेकिन भक्तों की भीड़ के बीच एक जोड़ा ऐसा था जिस पर हर किसी की नजर टिक गई। लखीमपुर खीरी के अमीन और उनकी पत्नी राम लला के दर्शन को पहुंचे थे। दोनों पूरी तरह राम लला की भक्ति में लीन नजर आए। अमीन ने जहां यह कहा कि श्री राम जैसा जगत में कोई नहीं है, वहीं उनकी पत्नी ने 'भीलनी परम तपस्विनी शबरी जाको नाम, गुरू मतंक कहकर गए, तोही मिलेंगे राम...', भजन गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। दोनों ने प्रशासन से राम मंदिर में राम लला के दर्शन की इजाजत मांगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इसकी इजाजत मिल गई। गंगा दशहरा के मौके पर दोनों ने राम लला के दर्शन किए। भक्तों की कतार में बुर्का पहनी महिला को देखकर कई लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.