बेगुसराय, अप्रैल 26 -- नावकोठी, निज संवाददाता। अनुसूचित जाति व जनजाति के समग्र विकास एवं उत्थान हेतु प्रखंड की पांच पंचायतों में भीम समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें महेशवाड़ा, पहसारा पूर्वी, पहसारा पश्चिम,समसा और नावकोठी पंचायत हैं। यों शिविर के पूर्व ही विभिन्न 22 विभागों में समस्याओं व समाधान के लिए प्रशासनिक कसरत आरंभ थी। फिर भी सरकारी दिशा निर्देश के आलोक में अनुसूचित जाति मुहल्ले में शिविर आयोजित किए गए। अंचलाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि विकास रजिस्टर 2.0 में दर्ज आच्छादन की संख्या 738 है। कैम्प की तारीख के दौरान प्राप्त आवेदनों की संख्या 279 तथा निष्पादित 175 बतायी गयी। कैम्प की तिथि में प्राप्त आवेदनों की संख्या 116 तथा निष्पादित 20 है। कुल निष्पादित आवेदनों की संख्या 195 बतायी गयी। बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.