बक्सर, मई 2 -- नावानगर। स्थानीय गांव के महादलित बस्ती में शुक्रवार को जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की ओर से भीम संवाद रथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा काफी संख्या में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग की महिला व पुरुष शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 19 वर्ष के शासनकाल में दलित व पिछड़ों के लिए चलाए जा रहे अनेक लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अध्यक्षता अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ नावानगर के प्रखंड अध्यक्ष राजू राम व संचालन चंदन राम ने किया। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष रामप्रवेश राम, जिलाध्यक्ष टूना राम, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विवेक प्रजापति, अमित सिंह कुशवाहा, मनोज राम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्यानंद कुशवाहा व मोह...