हापुड़, जनवरी 16 -- भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने मेरठ के सरधना क्षेत्र में कपसाड गांव में दलित समाज की बेटी का अपहरण एवं अपहरण का विरोध करने पर मां की फरसे से हत्या करने और मेरठ में ही सोनू कश्यप को जिंदा जलाने के विरोध में जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष बीके सिंह ने कहा कि मेरठ की विधानसभा सरधना के गांव कपसाड में सत्येंद्र जाटव की बेटी का अपहरण व अपहरण का विरोध करने पर मां की फरसे से हत्या केवल क्रूर हमला नहीं है, बल्कि जातीय रंजिशयन हमला है। जो सौहार्द को खराब करने के साथ अमन चैन खराब कर रहा है। उन्होंने कहा कि अबतक परिवार को कोई सुरक्षा नहीं दी गई है, जबकि दोषियों पर सख्त कार्यवाही नहीं हुई है। उधर मेरठ के ही ज्वा...