कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- नगर पालिका की भूमि पर बजरंगबली की मूर्ति रख दी गई थी। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बुद्ध की प्रतिमा रखकर भूमि को घेरना शुरू कर दिया था। बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए थे। जानकारी होने पर एसडीएम मंझनपुर ने कार्रवाई कराते हुए दोनों मूर्तियों को हटवा दिया है। मंझनपुर कोतवाली के बरई बंधवा गांव में तीन दिन पहले दौलत प्रजापति मिट्टी खुदाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान जमीन के नीचे से बजरंगबली की प्रतिमा मिली। दौलत प्रजापति ने इस मूर्ति को नगर पालिका की भूमि पर रखकर पूजा पाठ शुरू कर दी थी, साथ ही चबूतरा बनाना शुरू किया था। भीम आर्मी के कार्यकर्ता इससे नाराज हो गए थे। मंगलवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता ढोल-ताशा के साथ बुद्ध की प्रतिमा लेकर वहां पहुंच गए। मूर्ति रखकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भूमि को घेरना शुरू कर ...