बागपत, फरवरी 6 -- बागपत। भीम आर्मी ने विभिन्न प्रकारणों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के कुलदीप कुमार ने बताया कि काठा गांव के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने कार्रवाई तो की, लेकिन बाघू गांव के एक युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। उनकी मांग है कि भीम आर्मी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाए। इसके अलावा खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में सिरसली के युवक की जलकर मौत हुई थी। इस प्रकरण की भी उच्च स्तरीय जांच की जाए। धरने में बिलौचपुरा गांव के लोग भी शामिल रहे है, जिसमें दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। धरने प्रदर्शन में दर्जनों की संख्या में लोग शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...